चिट्टा तस्करी में रामपुर के 10 और युवक गिरफ्तार, अब तक सोनू/गीता गैंग के कुल 21आरोपी हिरासत में



चिट्टा/ हेरोइन की खरीद फरोख्त में रामपुर आसपास के संलिप्त करीब 60 से 70 युवक है सुचीबद्ध

डेली पोस्ट हिमाचल, रामपुर बुशहर:- 

रामपुर पुलिस द्वारा बीते 03 मार्च को निरथ में चिट्टे के साथ दबोचे गए सोहन लाल उर्फ सोनू व गीता श्रेष्ट मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है,जबकि तफ्तीश में सामने आए नामों के बार मंगलवार को दस और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस अभियोग में मुख्य आरोपी सोहन लाल व गीता श्रेष्ठ के साथ चिट्टा/ हेरोइन की खरीद फरोख्त में  रामपुर आसपास के संलिप्त करीब 60 से 70 लोगों को सुचीबद्ध किया गया था। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिम मंगलवार को अभियोग में संलिप्त पाये गये दस अन्य आरोपियों की पहचान 

1. रितिक जिष्टू पुत्र देवी सिंह निवासी गांव व डा0 खड़ाहन तहसील ननखरी जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 24 वर्ष।

2. पुष्पेंद्र पुत्र नीलम चंद निवासी गांव धनाह डाकघर नीदर तहसील निरमंड जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश आयु 31 वर्ष।

3. दिगम्बर सिंह पुत्र लाल चंद गांव भैरा डा0 नौला तहसील कुमारसैन जिला शिमला हिमाचल प्रदेश आयु 32 वर्ष।

4. पवन छेत्री पुत्र दिल बहादुर निवासी गांव व डा0 दत्तनगर तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश आयु 30 वर्ष। 

5. विपुल पुत्र देव राज निवासी गांव दलान डा0 वीरगढ़ तहसील कुमारसैन जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 25 वर्ष।

6. शशी कुमार पुत्र गोपाल चंद निवासी गांव धडूंजा डा0 खमाडी तहसील ननखरी जिला शिमला हिमाचल प्रदेश 31 वर्ष। 

7. हनी लाल पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव सेरी मझली डाकघर तकलेच तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश आयु 32 वर्ष।

8. धीरज शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी गसो डा0 झाकड़ी तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 29 वर्ष।

9. रमन कायथ पुत्र रामेश्वर कायथ निवासी गांव व डा0 नरैण तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश। 

10. धर्म सिंह उर्फ काकू सोनी पुत्र केवल राम निवासी गांव व डा0 निरमंड जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है। 

अभी तक इस अभियोग में मुख्य आरोपियों के समेत कुल 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।                                                                                        

उप मण्डल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे भी जांच जारी है तथा नशे के खिलाफ रामपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है। जो भी व्यक्ति नशे की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post