रामपुर भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस
डेली पोस्ट, रामपुर बुशहर:- मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामपुर ने महेता गेस्ट हाउस रामपुर में संविधान गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सबसे पहले पूर्व प्रत्याशी केवल राम बुशहरी ने भीम राव अंबेडकर के बारे जानकारी दी, उसके बाद मण्डल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने पार्टी द्वारा संचालित संविधान गौरव अभियान के बारे विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ट नेता जीया लाल जियान, राम मूर्ति, हेमत शली, दिनेश खमरल, पुरषोत्तम कुमार, चेतन पाकला, नीतिका गुप्ता, निधि ठाकुर, सोनम नेगी, प्रींका ठाकुर, नवगरिया, चांद गोतम, केसरी दत्त, राजेन्द्र ठाकुर, महेंद्र महेता, मंगत राम, हेम राज, आदि मौजूद रहे ।
