डेली पोस्ट, रामपुर बुशहर :-
जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा के आयोजन को लेकर बुधवार को बहुआयामी पशु चिकित्साल रामपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी तथा टीकाकरण करवाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर अनिल शर्मा तथा ह्यूमेन पीपल संस्था कि प्रधान एकता धीमान एवं सचिव अभिषेक महाजन मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि जीव जंतु कल्याण बोर्ड से जारी दिशानिर्देश के अनुसार 15 से 30 जनवरी 2025 तक जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत जागरूकता शिविर, पशुओं में नसबंदी तथा टीकाकरण कैम्प, एनिमल हेल्थ कैंपस तथा पुलिस अवेयरनेस एंड कम्युनिटी इंगेजमेंट जैसे कार्य किए जाएँगे। वहीं इसके सफल आयोजन के उपरांत 02 फ़रवरी को जीव जंतु कल्याण दिवस मनाया जायेगा।
