दुल्हन लाने गया था दूल्हा, लेकिन मिला धोखा

जब पहुंची बारात तो गांव में नहीं थी कोई शादी, ग्राम पंचायत में काफी देर तक हुआ जमकर हंगामा

डेली पोस्ट, ऊना:- उपमंडल हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को एक बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के नारी गांव से बरात गाडिय़ों में सवार होकर पहुंची, लेकिन सिंगा में न तो दुल्हन मिली और न ही दुल्हन का घर। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दूल्हे सहित पारिवारिक सदस्यों को दिखाई गई लड़की की फोटो इस गांव की नहीं है। पंचायत घर सिंगा में जुटी बारातियों की भीड़ की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर लड़के वालों ने बिलौची महिला पर धोखा देने का आरोप जड़ा है। 





जानकारी के अनुसार जिला के एक गांव की महिला बिचोली ने ऊना से थोड़ी दूरी पर बसे गांव के एक लड़के की शादी तय करने का प्रस्ताव परिवार वालों को दिया। लड़के वालों को हरोली के सिंगा गांव का नाम लेकर लड़की वहां की बता दी। एक सप्ताह में मंगलवार को शादी का दिन भी तय कर दिया। तय शादी के लिए दूल्हे राजा अपने करीबियों संग बारात लेकर सिंगा गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर  महिला ने लड़के वालों को यहां-वहां की बातें करनी शुरू कर दी। लड़के वालों से पहले गांव में किसी की मौत होने बारे कहा और शादी का टेंट कहीं ओर लगाने की बात कही। थोड़ी देर बाद लड़की के जहर निगलने की बात कही तथा लड़की के होशियारपुर पंजाब के अस्पताल में दाखिल होने की बात कही। कुछ समय में महिला भी वहां से नौ दो ग्यारह हो गई। संदेह होने पर बारातियों ने बात पंचायत प्रधान के पास पहुंचाई। यहां पता चला कि गांव में ऐसी कोई शादी ही नहीं है और न ही ऐसी कोई दुल्हन लड़की इस गांव से संबंध रखती है। उधर, ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान गुरदेव सिंह ज्ञानी बाबा ने बताया कि सिंगा गांव में ऐसी कोई शादी न थी और दुल्हन लड़की भी यहां की नहीं थी।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post