डेली पोस्ट हिमाचल, 26/01/2024
:-
भारत देश के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), दोनों ही दिन भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया जाता है। लेकिन इनके तरीके में एक बड़ा अंतर होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां 15 अगस्त को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है, वहीं 26 जनवरी को झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है। ये दो अलग-अलग बातें हैं और इनकी प्रक्रिया भी अलग होती हैं। 15 अगस्त को तिरंगा ऊपर खींचा जाता है और इसके बाद फहराया जाता है। इस प्रक्रिया को ध्वजारोहण कहते हैं। वहीं गणतंत्र दिवस में राष्ट्रीय ध्वज ऊपर बंधा रहता है, उसे केवल फहराया जाता है. इसे झंडा फहराना कहा जाता है।
